Clean chit to Mani Shankar Aiyar for his alleged derogatory remarks against PM Narendra Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को क्लीनचिट

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 4:50 PM (IST)
PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को क्लीनचिट
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के विवादास्पद बयान के संबंध में उन्हें क्लीनचिट दे दी। अय्यर ने वर्ष 2018 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तथाकथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा उन्होंने दिसंबर 2017 में प्रधानमंत्री के आवास पर पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ हुई बैठक के संबंध में भी तथाकथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। वर्ष 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अय्यर ने मोदी को ‘नीच इंसान’ कहा था जिस पर बवाल मच गया था। हालांकि कांग्रेस ने उनके इस बयान से किनारा करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। अय्यर को बाद में इस बयान पर माफी भी मांगनी पड़ गई थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस को अय्यर के इस बयान की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। भाजपा ने इसे जमकर भुनाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement