Classes will start in JNU from January 13, asking students to return Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

JNU में 13 जनवरी से शुरू होंगी कक्षाएं, दिल्ली से बाहर गए छात्रों को भी लौट आने को कहा

khaskhabar.com: शनिवार, 11 जनवरी 2020 9:22 PM (IST)
JNU में 13 जनवरी से शुरू होंगी कक्षाएं, दिल्ली से बाहर गए छात्रों को भी लौट आने को कहा
प्रशासन ने नोटिस के माध्यम से बताया कि शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सही दिशा में चल रही है। प्रशासन ने कहा है कि जो छात्र हिंसा के डर अथवा किसी अन्य कारण से शहर से बाहर चले गए हैं वह सभी समय रहते वापस लौंट आएं। गौरतलब है फीस बढ़ोतरी व हॉस्टल चार्जिस बढ़ाए जाने से नाराज जेएनयू छात्रसंघ नए सत्र का बहिष्कार कर रहा है। कई छात्र इस फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हड़ताल पर भी हैं। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनयू के कुलपति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां बहाल करवाने को कहा है। मंत्रालय चाहता है कि करीब ढाई महीने से चली आ रही छात्रों की हड़ताल समाप्त हो जाए। इसके लिए फिलहाल इस सत्र में बढ़ी हुई फीस भी छात्रों से न वसूलने का फैसला लिया गया है। यह बढ़ी हुई फीस के लिए फिलहाल यूजीसी विश्वविद्यालय को अतिरिक्त अनुदान देगा। -- आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement