Claiming ticket for election ticket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनावी बिगुल बजते ही टिकट लेने के लिए दावेदारी

khaskhabar.com: रविवार, 07 अक्टूबर 2018 2:52 PM (IST)
चुनावी बिगुल बजते ही टिकट लेने के लिए दावेदारी
जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही चाहे प्रदेश भाजपा कार्यालय हो या प्रदेश कांग्रेस कार्यालय। इन दोनों पार्टी कार्यालयों पर टिकट चाहने वालों की भीड़ लगने लग गई है। टिकट चाहने वाले कार्यकर्ता अपना-अपना बायोडाटा हाथ में लेकर चुुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों को देने में लगे है । अगर बात करें सबसे पहले प्रदेश भाजपा की, तो 180 सीट जीतने के मिशन को लेकर निकली पार्टी में टिकट के दावेदारों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सांगानेर से विधायक घनश्याम तिवाड़ी के अलग पार्टी बनाने से सांगानेर से भाजपा का टिकट चाहने वालों में एकाएक भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है। चाहे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा हो, या जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी या अन्य भाजपा के नेता, हर कोई चाहता है सांगानेर से भाजपा का टिकट उन्हें ही मिले। यह हाल कुछ विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र का है। यहां से टिकट चाहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को लगता है कि इस बार पार्टी इस क्षेत्र से कोई नया चेहरा सामने ला सकता है। हर कोई कार्यकर्ता अपना बायोडाटा तैयार करके पार्टी नेताओं को दे रहा है। विद्याधर नगर से नेशनल फैडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कस के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोहर लाल सोनी ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। साथ ही यहां भाजपा विधायक नरपत सिंह राजवी, कांग्रेस से पूर्व आईएएस अजय सिंह चित्तौड़ा भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले ही साफ कर चुके है कि भाजपा के जिलाध्यक्षों को टिकट नहीं मिलेगा। इसके चलते कई जिलाध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा देकर टिकट लेने की जुगत भी बैठा रहे है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यह साफ कर चुके है कि किसी भी पैराशूट प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement