टोंक। नगर परिषद
टोंक ने बुधवार को एक चलित प्याऊ शुरू की हैं जो घण्टाघर से बडा कुॅंआ तक
ठण्डा पानी पिलाने का काम करेगी। जिसका विधिवत शुभारम्भ नगर परिषद टोंक
सभापति लक्ष्मी देवी जैन,उपसभापति अजय सैनी ने रिबन काट करके किया।
नगर
परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने कहा कि गर्मी के मौसम में
राहगीरोंं को ठण्डा पानी उपलब्ध कराने को ध्यान में रखते हुए टोंक शहर के
मुख्य बाजारों में नगर परिषद टोंक की चलित प्याऊ दिनभर घूमेगी जिसमें ठण्डा
पानी उपलब्ध रहेगा ताकि कोई राहगीर गर्मी में पानी के लिए इधर -उधर नही
भटके। सभापति ने बताया कि नगर परिषद टोंक की चलित प्याऊ में पानी पिलाने के
लिए कर्मचारी नियुक्त किया गया हैं जो चलित प्याऊ के साथ रहेगा। उन्होंने
आमजन से अपील की हैं कि पानी के महत्व को समझते हुए पानी का सदुपयोग करें
इसको अनावश्यक व्यर्थ नही जाने दें।
नगर परिषद टोंक द्वारा शुरू की गई
एक चलित प्याऊ के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाजपा जिला मन्त्री बेनीप्रसाद
जैन,पार्षद सजनी चौधरी,रोहित जैन,शकील खॉन,प्रेमचन्द साहू,रामावतार गुर्जर
आदि मौजूद थे।