नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर लोगों को भडक़ाने का
आरोप लगाया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पूरा
विपक्ष ही लोगों के बीच भ्रम फैलाने में जुटा है। नागरिकता कानून का मतलब
अल्पसंख्यक वर्ग के किसी भी व्यक्ति से नागरिकता वापस लेना नहीं है। बिल
में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है।
वर्ष 1950 में नेहरू-लियाकत समझौता हुआ
था, जिसका एक हिस्सा एक-दूसरे देश के अल्पसंख्यकों की रक्षा करना था। इस पर
बीते 70 सालों से काम नहीं किया गया क्योंकि कांग्रेस वोट बैंक बनाना
चाहती थी। हमने इस समझौते को सही ढंग से लागू किया है और लाखों लोगों को
नागरिकता देने का फैसला किया है, जो पिछले कई सालों से इंतजार में थे।