Citizens played their part in the 15 minute blackout at Tonk district headquarters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 1, 2025 5:39 am
Location

टोंक जिला मुख्यालय पर 15 मिनट ब्लैक आउट में नगारिकों ने निभाई जिम्मेदारी

khaskhabar.com: बुधवार, 07 मई 2025 10:51 PM (IST)
टोंक जिला मुख्यालय पर 15 मिनट ब्लैक आउट में नगारिकों ने निभाई जिम्मेदारी
टोंक। बुधवार रात टोंक जिले में 15 मिनट का ब्लैक आउट रखा गया। समय रात 8.45 से 9 बजे तक तय था। इस दौरान शहर से लेकर पंचायत मुख्यालय तक सायरन बजे। लोगों ने सरकार के आव्हान पर सहयोग किया। अधिकतर घरों और संस्थानों की लाइट बंद रही। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद ने सायरन बजाया। टोंक शहर में कुछ जगह रोड लाइटें बंद नहीं हुईं। सायरन करीब सवा नौ बजे तक बजता रहा।


ब्लैक आउट का उद्देश्य हवाई हमले की स्थिति में सतर्कता और तैयारी की जांच था। पिछले महीने पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। उसके 15 दिन बाद मंगलवार रात डेढ़ बजे भारत ने पाकिस्तान पर हवाई हमला किया। इसके बाद देशभर में बुधवार को ब्लैक आउट रखा गया।

प्रशासन ने लोगों से लाइट बंद करने की अपील की थी। लोगों ने इसका पालन किया। घरों और संस्थानों की बिजली 15 मिनट के लिए बंद की गई। इमरजेंसी सेवाओं को इससे अलग रखा गया। अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर और ICU में जरूरी उपकरण चालू रहे। पुलिस कंट्रोल रूम, फायर स्टेशन और दूरसंचार टावर पर न्यूनतम रोशनी रखी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement