Advertisement
अहमदाबाद में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का नागरिक अभिनंदन

अपने संबोधन में वासुदेव देवनानी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान गुजरात प्रवास में प्रथम ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना, द्वारकाधीश के दर्शन और गिर यात्रा का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान दोनों राज्य भाईचारे, सौहार्द और विकास के साझे मूल्यों के प्रतीक हैं, और दोनों राज्यों के नागरिक ‘दूध में शक्कर’ की तरह मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी ने इस अवसर पर देवनानी का स्वागत करते हुए कहा कि गुजरात प्रवास के दौरान उन्होंने यहां बसे राजस्थानी समाज से मिलने का समय निकाला, यह उनके आत्मीयता और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी से दोनों राज्यों के विकास में मिलकर योगदान देने का आग्रह किया।
समारोह में बापूनगर विधानसभा के विधायक दिनेश सिंहजी कुशवाह, राजस्थान हॉस्पिटल के चेयरमैन पी. आर. कंकरिया, सामाजिक अग्रणी किशन दासजी अग्रवाल एवं श्रवणजी राव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


