CISF did Congress leader Arrested with cartridges-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीआईएसएफ ने किया कांग्रेस नेता कारतूसों के साथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 2:44 PM (IST)
सीआईएसएफ ने किया कांग्रेस नेता कारतूसों के साथ गिरफ्तार
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हवाईअड्डे पर कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेता जगवीर सिंह दलाना को मंगलवार सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 13 अवैध कारतूसों के साथ पकड़ा। दलाना भोपाल से दिल्ली जाने वाले थे। वह मप्र विधानसभा चुनाव के लिए श्योपुर जिले के पर्यवेक्षक भी हैं। थाने के प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान ने आईएएनएस को बताया कि दलाना मंगलवार सुबह नियमित उड़ान सेवा से भोपाल से दिल्ली जा रहे थे, जब उनके सामान की तलाशी ली गई तो उनके पास से 13 जिंदा करतूस मिले। सीआईएसएफ ने दलाना को दिल्ली जाने से रोका और गांधी नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चौहान के मुताबिक, दलाना को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। दलाना के पास आम्र्स लाइसेंस है, जिसकी मियाद निकल चुकी है। दलाना हरियाणा के जींद जिले का निवासी है। सूत्रों ने बताया है कि दलाना श्योपुर जिले के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वे सोमवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने भोपाल आए थे। जब दलाना दिल्ली जा रहे थे, तब उनके साथ मुरैना का एक कांग्रेस नेता और एक विधायक भी था। दलाना को सीआईएसएफ ने यात्रा नहीं करने दी जबकि, उनके दोनों साथी नेता दिल्ली रवाना हो गए।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement