Advertisement
बुधवार को होगा चूरु के सुजानगढ़ सुश्रेम फ़ाउण्डेशन प्रवासी अतिथि गृह का लोकार्पण

मालू ने बताया कि लोकार्पण समारोह में सुश्रेम के सभी ट्रस्टी और अन्य लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर सुजानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ सुविधाएँ मुहैया कराने सम्बन्धी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होंगी।
सुश्रेम के सहयोगी हेमजीत मालू ने बताया कि उक्त भवन के नए रूप रंग में तैयार होने से यहाँ आने वाले प्रवासी राजस्थानियों और अतिथियों को आवास-भोजन आदि अनुकूल सुविधाएँ मिलेगी जिसकी पहले नितान्त कमी महसूस होती थी। मालू में बताया कि कस्बे में उच्च स्तरीय सुविधाएँ नही होने से कई प्रवासी अपने गृह नगर आने पर बेहतर स्थान पर ढहरनें और खाने पीने की सुविधाओं की कमी महसूस करते थे।I उनकी इस पीड़ा को समझ कर सुश्रेम संस्थापक के सी मालू ने यह पहल की है।
हेमजीत ने बताया कि सुश्रेम फ़ाउण्डेशन आगामी अक्टूबर में सुजानगढ़ महोत्सव -2022 को भव्य रूप के मनाने पर विचार कर रहा है । पिछलें दो तीन वर्षों में कोविड-19 की विभीषिका के कारण इस उत्सव का आयोजन नही हो पाया था। महोत्सव में सुजानगढ़ के बालीवूड और देश विदेश में रह रहें प्रवासियों के साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी आमन्त्रित किया जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


