Christchurch: 17 minutes from the attacker on live Facebook shows live death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइस्टचर्च : 17 मिनट तक FB पर हमलावर ने लाइव दिखाया मौत का मंजर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 5:57 PM (IST)
क्राइस्टचर्च : 17 मिनट तक FB पर हमलावर ने लाइव दिखाया मौत का मंजर
न्यूजीलैंड। शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने क्राइस्टचर्च शहर में स्थित मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावर ने 17 मिनट की इस घटना को फेसबुक पर लाइव किया था। माना जा रहा है कि यह वीडियो उसके हेल्मेट पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि एक शख्स अल नूर मस्जिद तक गाड़ी चलाकर आता है। गाड़ी को पार्क करने के बाद वह खुद को हथियारों से लैस करता है जिसमें कम से कम एक सेमी ऑटोमैटिक बंदूक शामिल है। इसके बाद वह मस्जिद के अंदर प्रवेश करते हुए कहता है कि 'चलो पार्टी शुरू करते हैं' और तुरंत एक शख्स को दरवाजे पर गोली मार देता है। वीडियो में वह खुद को 28 साल का व्हाइट (श्वेत) शख्स बताता है जिसका जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ है। वह खुद को सूचीबद्ध व्हाइट हीरो कहता है। वीडियो में हमलावर यह भी कहता है, 'हम आज तुम्हें मारने जा रहे हैं।' हमलावर के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने की पुष्टि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी की है। उन्होंने कहा कि क्राइस्टचर्च में ‘एक चरमपंथी, दक्षिणपंथी, हिंसक आतंकवादी’ ने गोलीबारी की। वह आस्ट्रेलिया में जन्मा नागरिक है। हालांकि उन्होंने और जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि न्यूजीलैंड के प्राधिकारियों के नेतृत्व में जांच की जा रही है।
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि हमलावर का नाम सफेद अक्षरों में उसके हथियारों पर लिखा हुआ था। न्यूजीलैंड हेराल्ड ने हमलावर के फेसबुक लाइव को देखा था। उसका कहना है कि आरोपी ने मस्जिद के अंदर प्रवेश करते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके बाद उसने मुख्य परिसर में रेंग रहे शख्स को गोली मारी। कई बार उसने अपनी बंदूक में गोली भरी और फिर फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement