Chittorgarh Motorcycle Thief Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चित्तौडगढ का मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 24 नवम्बर 2025 6:33 PM (IST)
चित्तौडगढ का मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार
भीलवाड़ा। शहर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी के आरोप मे हाल चित्तौडगढ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कीरखेड़ा निवासी ब्रहमानंद मीणा पुत्र रामचन्द्र जाति मीणा उम्र 35 साल निवासी कमलदा वार्ड न. 09 लक्ष्मीपुरा थाना अयाना जिला कोटा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 24.11.2025 को प्रार्थी त्रिदेव सिंह रावत पिता गिरधारी सिह जाति रावत उम्र 30 वर्ष निवासी बी-396 आजाद नगर भीलवाडा ने थाना प्रताप नगर मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 20.11.2025 को करीब 7.30 पीएम पर पन्नाधाय सर्किल के पास भीलवाड़ा से मेरी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस डीएल-45-डीक्यू-0934 को चुराकर ले गया हैं। पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद की। इस कार्यवाही में राजपाल सिंह पु.नि. थानाधिकारी, थाना प्रतापनगर,परसराम शर्मा हैड कानि 798,दिनेश कुमार जाट हाल कानि. 1808,राजेश जाट हाल कानि. 1477,केदार जाट हाल कानि. 1471 का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement