Advertisement
चित्रा बनर्जी दिवाकरुणी ने लिखी सुधा मूर्ति-नारायण मूर्ति के खूबसूरत रिश्ते की कथा

चित्रा बनर्जी दिवाकरुणी कहती हैं इस किताब को लिखना मेरे लिए बहुत दिलचस्प अनुभव रहा। मैं खुशनसीब हूँ कि मुझे मूर्ति युगल के साथ इतना समय बिताने का मौका मिला। साथ मिलकर उन्होंने अपने बचपन और युवा दिनों की कई अनसुनी कहानियां सुनाईं। ये कहानियां जहाँ प्रेरक थीं, वहीं उनमें दर्द भी था। मानवीय संवेदनाएं थीं। जिन्होंने उनके चरित्र, उनकी सफलता, उनके परोपकार को आयाम दिया। मुझे यकीन है कि ये कहानियां पाठकों को भी उतनी ही पसंद आएँगी, जितना इन्होंने मुझे प्रभावित किया।
चित्रा दिवाकरुणी के बारे में :
चित्रा बनर्जी दिवाकरुणी एक पुरस्कृत और बेस्टसेलिंग लेखिका, कवि, कार्यकर्ता और लेखन की शिक्षिका हैं। उनकी कृतियां पत्रिकाओं और संकलनों में व्यापक रूप से प्रकाशित हुई हैं और उनकी किताबों का 30 भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उनकी कई कृतियों पर आधारित फ़िल्म और नाटक बनाए गए हैं। उनके हाल ही में प्रकाशित हुए उपन्यास हैं: द फ़ॉरेस्ट ऑफ़ एंचांटमेंट्स और द लास्टक्वीन, जिस पर जल्दी ही फ़िल्म बनने वाली है।
वे ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित क्रिएटिव राइटिंग प्रोग्राम में पढ़ाती हैं। 2015 में चित्रा कोद इकोनोमिक टाइम्स ने अपनी 20 मिस्ट इन्फ़्लुएन्शियल ग्लोबल इंडियन वीमेन की लिस्ट में शामिल किया था। उन्हें अमेरिकन बुक अवार्ड, PEN जोसेफिन माइल्सअवार्ड, प्रेमिओ स्कैनो और लाइट ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी नई किताब, अन कॉमन लव : द अर्ली डेज ऑफ़ सुधा मूर्ति एंड नारायण मूर्ति का लोकार्पण 7 जनवरी 2024 को होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


