Chins first major passenger plane will fly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन का पहला बड़ा यात्री विमान भरेगा उड़ान

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 5:17 PM (IST)
चीन का पहला बड़ा यात्री विमान भरेगा उड़ान
बीजिंग । चीनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री वानकांग ने हाल ही में कहा कि इसी साल चीन का पहला बड़ा यात्री विमान सी.919उड़ान भरेगा।पता चला है कि चीन के पहले बड़े यात्री विमान सी.919 का अनेक तरह से परीक्षण किया जा चुका है।अब यह विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हो चुका है। चीन वाणिज्यिक विमान कंपनी लिमिटेड के अनुसार सी.919विमान चीन द्वारा निर्मित पूरा बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त ट्रंक यात्री विमान है ।168 सीटों से लैस यह विमान एक बार में 5555किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है।चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक उच्चस्तरीय पदाधिकारी के मुताबिक विमानन उपकरण विनिर्माणन चीन के प्रमुख उद्योगों में से एक बनेगा। चीन अपने बड़े विमानों के निर्माण में तेज़ी लाएगा और समयोचित रूप से वाइड बॉडी यात्री विमानों का विकास भी करेगा।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement