शंघाई। चीनी निवेशक अफ्रीकी देश इथियोपिया में निवेश करने में लगातार गहरी रुचि दिखा रहे हैं। इथियोपिया इंवेस्टमेंट कमीशन (ईआईसी) के प्रमुख फिटसम अरेगा ने बताया कि यह अफ्रीकी देश पिछले तीन महीनों से निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 124 निवेशकों ने यहां निवेश की रुचि दिखाई है, जिनमें से 71 चीन के हैं। ईआईसी के अनुसार, आंकड़ों से पता चलता है कि इथियोपिया में निवेश के इच्छुक चीनी निवेशकों की संख्या अन्य देशों के निवेशकों की कुल संख्या की तुलना में अधिक है। अरेगा ने इस दौरान हालांकि इथियोपिया के कुछ भागों में असुरक्षा और स्वदेशी एवं विदेशी परियोजनाओं में लूट तथा इन्हें नुकसान पहुंचाए जाने पर अफसोस जताया।
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?