कराची। ग्वादर बंदरगाह और व्यापारिक रास्तों की हिफाजत के लिए चीन अपनी नौसेना तैनात करेगा। ज्ञातव्य है कि ग्वादर बंदरगाह चीन-पाक के आर्थिक गलियारा(सीपीईसी) के तहत सामरिक महत्तव रखता है। गौरतलब है कि चीन-पाक आर्थिक गलियारा 46 अरब डॉलर की परियोजना है। ज्ञातव्य है कि चीन-पाक मिलकर यह 3,000 किमी लंबा आर्थिक गलियारा ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिंजियांग प्रांत से जोडने के लिए बना रहे हैं।
यह आर्थिक गलियारा चीन के लिए काफी महत्तव रखता है और चीन में तेल परिवहन का नया मार्ग होगा। इसके अलावचा चीनी वस्तुओं का मध्यपूर्व और अफ्रीका में इसी रास्ते से निर्यात होगा। अब चीन ने सीपीईसी के तहत आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने के बाद नौसेना की तैनाती बढा रही है।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार चीन ग्वादर बंदरगाह और व्यापार की सुरक्षा के लिए पाक के सहयोग से अपनी नौसेना के जहाज तैनात करेगा। चीन और पाक का यह कदम भारत और अमेरिका के लिए चिंताजनक है। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर