China says, CPEC will not affect its stand on Kashmir issue Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CPEC पर अडिग चीन, कहा- इससे नहीं पड़ेगा कश्मीर मुद्दे पर कोई असर

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 12:53 PM (IST)
CPEC पर अडिग चीन, कहा- इससे नहीं पड़ेगा कश्मीर मुद्दे पर कोई असर
पाकिस्तान की मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, आजादी के 70 साल बाद गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वें राज्य के तौर पर दर्जा दिए जाने का फैसला वास्तव में चीन के दबाव का नतीजा है। रिपोट्र्स के मुताबिक, चीन इस इलाके को विवादित नहीं रहने देना चाहता, क्योंकि सीपीईसी का ज्यादातर हिस्सा गिलगित-बाल्टिस्तान में ही है। चीन की सफाई चीन के प्रवक्ता ने कहा- कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का मसला है और दोनों देशों को आपसी बातचीत से इसे सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा- जहां तक सीपीईसी का मसला है, तो यह चीन और पाकिस्तान के बीच का फ्रेमवर्क है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम कश्मीर पर अपनी नीति बदल लेंगे।
सीपीईसी से चीन के फायदे
- इस कॉरिडोर से चीन तक क्रूड ऑयल की पहुंच आसान हो जाएगी। चीन में आयात होने वाला 80 प्रतिशत क्रूड ऑयल मलक्का की खाड़ी से शंघाई पहुंचता है। अभी करीब 16 हजार किमी. का रास्ता है, लेकिन सीपीईसी से यह दूरी 5000 किमी घट जाएगी।
- चीन अरब सागर और हिंद महासागर में पैठ बनाना चाहता है। ग्वादर पोर्ट पर नेवी ठिकाना होने से चीन अपने बेड़े की रिपेयरिंग और मेंटेनेंस के लिए ग्वादर पोर्ट का इस्तेमाल कर सकेगा।

महिला चिल्लाई नहीं, मतलब रेप नहीं हुआ

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement