china makes giant amphibious craft AG-600-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन का जंगी यान चलेगा जल-नभ में

khaskhabar.com: रविवार, 24 जुलाई 2016 9:30 PM (IST)
चीन का जंगी यान चलेगा जल-नभ में
गुआंग्झू। चीन ने एक विशाल उभयचर विमान का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। यह विमान हवा ही नहीं, पानी में भी चलने में सक्षम है। जंगल की आग बुझाने और समुद्र में बचाव अभियान चलाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। उभयचर विमान एजी-600 का निर्माण झुआई में हो रहा था। इसका निर्माण कार्य शनिवार को पूरा हो गया। इ स उपलब्धि को विमानन पर्यवेक्षक चीन के लिए मील के पत्थर के रूप में देख रहे हैं। विमान निर्माता कंपनी एविएशन इंडस्ट्री ऑफ चाइना (एवीआईसी) ने बताया कि इस विमान का उ़डान भरने के दौरान अधिकतम भार 53.5 टन और अधिकतम उ़डान की दूरी 4,500 किलोमीटर है। एवीआईसी के उप महाप्रबंधक गेंग रूगुआंग के अनुसार, एजी-600 दुनिया का अब तक का सबसे बडा उभयचर विमान है। इसका आकार बोइंग 737 विमान के बराबर है। (आईएएनएस/सिन्हुआ)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement