China: Four killed, nine missing in coal mine accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन : कोयला खदान दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, नौ लापता

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 अगस्त 2018 10:40 AM (IST)
चीन : कोयला खदान दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, नौ लापता
बीजिंग। चीन के गुइझोऊ प्रांत में एक कोयला खदान में दुर्घटना होने से चार लोगोंं की मौत हो गई जबकि नौ अन्य के लापता होने की खबर है। माचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दुर्घटना सोमवार को पनझोऊ शहर के झिमुजिया कोयला खदान में मंगलवार रात 9.10 बजे के आसपास हुई। बचाव कार्य जारी है। चीन की खदानें खासकर कोयला खदान, जो देश की ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं, में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ये दुनिया के खतरनाक खदानों में माने जाते हैं। हालिया वर्षों में हालांकि घातक दुर्घटनाओं की संख्या में महत्वपूर्ण रूप से कमी आई है। साल 2017 में चीनी कोयला खदानों में 219 दुर्घटनाए हुई, जिनमें 375 लोग मारे गए। यह आंकड़ा 2016 के मुकाबले 28.7 फीसदी कम है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement