khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 08:23 AM (IST)
पेइचिंग। एनएसजी में भारत का रास्ता रोकेने वाले चीन को अब भारत की मदद की आवश्यकता महसूस हो रही है। दरअसल चीन को दक्षिण चीन सागर विवाद में भारत के सहयोग की दरकार है। गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्री वैंग यी 12 अगस्त को तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के विदेश मंत्री भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी से इस मसले पर बात करेंगे।