khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 08:24 AM (IST)
साथ ही सितंबर में होने वाली जी-20 बैठक में दक्षिण चीन सागर पर चीन के
दावे पर भारत का समर्थन मांगेगे। ज्ञातव्य है कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय
ट्रिब्यूनल द्वारा दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को नकार दिया था। इसके
बाद अमेरिका ने लगभग चीन के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया था, जिसने चीन की
परेशानी को काफी बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि फीलिपींस ने चीन के दावे को
संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय समझौते के आधार पर चुनौती दी थी।