China apartment blast death toll rises to five-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन : विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढक़र 5 हुई

khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 2:09 PM (IST)
चीन : विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढक़र 5 हुई
होहोत। उत्तरी चीन के मंगोलिया में तलाशी के दौरान आधे ढहे मकान के मलबे से बचावकर्मियों ने दो और शव निकाले हैं और तलाशी अभियान खत्म कर दिया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को ये शव मिलने से मरने वालों की कुल संख्या बढक़र पांच हो गई है। इनर मंगोलिया स्वायत्तशासी क्षेत्र के बाऔत शहर के ‘तुम्द राइट बैनर’ की सरकार ने रविवार को प्रेस ब्रीफ के दौरान कहा कि विस्फोट स्थल पर पाए गए दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। किसी भी जीवित व्यक्ति के होने की संभावना के मद्देनजर अच्छी तरह से तलाशी करने के बाद बचाव अभियान को अब समाप्त कर दिया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement