Children honored after Eid prayer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईद की नमाज के बाद,बच्चों का हुआ सम्मान

khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2023 1:37 PM (IST)
ईद की नमाज के बाद,बच्चों का हुआ सम्मान
भीलवाड़ा। शहर के सुभाष नगर क्षेत्र की उस्मानिया मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज हर्षोल्लास के साथ अदा की गई, इमाम, कारी अब्बू जफर सिद्धिकी ने ईद की नमाज के बाद अमनो अमान की खुशहाली और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद मदरसा उस्मानिया में पढ़ने वाले उन बच्चों की हौसला अफजाई के साथ उन्हे सम्मानित किया गया। जिनमें बंटी खान पठान पिता मोहम्मद खान,बाबू मोहम्मद मंसूरी पिता मांगू मोहम्मद, रेहान खान पिता मोहम्मद अली व अल्ताफ खान पिता एहसान खान मुख्य है। इस मौके पर इरम पिता मोहसीन, आयशा पिता इमरान,आयशा पिता कारी अब्बू जफर सिद्दीकी ,इरफान खान पिता उस्मान खान,मोहम्मद अली पिता जुबेर खान,अरमान पिता रफीक बिसायती,आदिल हुसैन पिता सलीम मंसूरी को मस्जिद कमेटी के सदर हाजी इकबाल खान पठान,संस्थापक सदर शहजाद खान,सेक्रेटरी अब्दुल लतीफ शेख,खजांची सलामुद्दीन खां पठान,हाजी अहमद नूर कायमखानी,हाजी शकरु खां कायमखानी,हाजी खुर्शीद आलम,जुबेर खान कब्रिस्तान कमेटी के सदर हाजी शकील अंसारी,सेक्रेटरी सत्तार खान पठान, खजांची नाहर खां कायमखानी,हाजी सलीम,हाजी भंवर खां कायमखानी,हाजी सुलेमान मंसूरी व हाजी अकबर मंसूरी ने बच्चों की फूल मालाओं से दस्तारबंदी कर उन्हें मोमेंटो और जन्नती जेवर के साथ मजहबी किताबे भेंट की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement