children held out awareness rally in kanpur city -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 6:54 PM (IST)
बच्चों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
कानपुर। कानपुर देहात में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाए जाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं के बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के जागरूक किया। मतदाता जागरूकता के तहत वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन अधिकारी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को रूरा कस्बे में इन्फैन्ट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमर पाल सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। हाथों में जागरूकता की लिखी बैनर पोस्टर के माध्यम से कहा कि ‘तब तक चूल्हा न जलाए, जब तक वोट न पड़ जाए‘। ऐसे ही कई स्लोगनों के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया गया।
रैली इलाके के कई क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस मौके पर जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

[@ सदन में गूंजा डाकू गब्बर सिंह का डायलॉग]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement