khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 11:18 AM (IST)
इधर, इस साल डेंगू से अब तक 14 की लोगों की मौत हो चुकी है. 1150 मरीज
डेंगू पॉजिटिव हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली सरकार से
रिपोर्ट मांगी है। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों तथा उनसे
प्रभावित लोगों के उपचार की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा करने वाले
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भाजपा शासित नगर निकायों के
फॉगिंग अभियानों पर निराशा जतायी और उन्हें पूरे शहर में प्रभावी ढंग से
फॉगिंग करने का निर्देश दिया। दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों एवं
डिस्पेंसरियों में डॉक्टरों एवं नर्सों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं
ताकि मरीज को कोई परेशानी ना हों।