Chief Secretary launched 100 Ideas to Improve Governance in India Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचिव ने किया ‘‘100 आइडियाज टू इम्प्रूव गवर्नेंस इन इंडिया’’ का विमोचन

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मार्च 2019 9:31 PM (IST)
मुख्य सचिव ने किया ‘‘100 आइडियाज टू इम्प्रूव गवर्नेंस इन इंडिया’’ का विमोचन
इस अवसर पर जे के दादू ने पुस्तक के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें मेरे 35 वर्षों के सरकारी क्षेत्र के सेवाकाल में 5 केन्द्र शासित प्रदेषों, 7 वर्ष रक्षा मंत्रालय एवं 7 वर्ष वाणिज्यिक मंत्रालय में कार्य करते हुए जो अनुभव हुए, जो प्रषासन में कमियों को देखा और उनमें किस प्रकार सुधार किया जा सकता है के विचारों को मैनें इस पुस्तक में पिरोया है। जो सुशासन की स्थापना में कारगर साबित हो सकती हैं। उन्होंने राजस्थान में विकास की धारा बढ़ाने के लिये रूफ टाॅप सोलर, पर्यटन एवं मंदिरों के सोने का नकदीकरण जैसे क्षेत्रों में कार्य करने की असीम संभावनायें मौजूद हैं। उन्होंने कहा इसके लिये हमें स्वस्थ प्रयास करने की आवश्यकता है। आईएएस एसोसिएशन की साहित्यिक सचिव मुग्धा सिन्हा ने कहा कि हम एसोसिएशन के माध्यम से ऐसे लेखकों की पुस्तकों से आमजन को रूबरू करा रहे हैं ताकि उनके प्रशासनिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र के अनुभव से सरकार एवं आमजन को लाभान्वित किया जा सके। इस अवसर पर आईएएस एसोसिएशन के सदस्य भास्कर सावंत, वैभव गलारिया, जोगाराम, जितेन्द्र, वीना प्रधान सहित राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान लेखा सेवा के अधिकारी तथा प्रशासनिक क्षेत्र व आर्थिक जगत के गुणीजन उपस्थित थे।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement