Chief Minister Vasundhara Raje will be meeting on Saturday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 12, 2025 8:02 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शनिवार को नीमकाथाना आएंगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 9:52 PM (IST)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शनिवार को नीमकाथाना आएंगी
सीकर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 22 सितम्बर (शनिवार) को नीमकाथाना आएंगी। जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि मुख्यमंत्री राजे 22 सितम्बर को दोपहर 2.45 बजे कोटपूतली से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे नीमकाथाना पहुंचेंगी तथा आम सभा को सम्बोधित करेंगी एवं रथ द्वारा राजस्थान गौरव यात्रा कार्यक्रम की शुरूआत करेंगी। वे सायं 4.30 बजे नीमकाथाना से रथ द्वारा सायं 5 बजे बबाई (खेतड़ी) के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

जिला कलेक्टर ने बताया मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 24 सितम्बर को मण्डावा(झुंझुनूं) से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 10.30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे फतेहपुर पहुंचेंगी तथा आम सभा को संबोधित करेंगी। फतेहपुर से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगी तथा आम सभा को सम्बोधित करेंगी एवं रथ द्वारा यात्रा प्रारम्भ करेंगी । मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे रथ द्वारा लक्ष्मणगढ़ से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे रसीदपुरा पहुंचेंगी जहां स्वागत कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री रसीदपुरा से प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे सीकर पहुंचेंगी एवं आम सभा को सम्बोधित करेंगी। मुख्यमंत्री सीकर से रथ द्वारा प्रस्थान कर सायं 5.30 बजे पलसाना बाईपास पहुंचेंगी जहां स्वागत कार्यक्रम होगा। पलसाना से प्रस्थान कर सायं 6 बजे रींगस बाईपास पहुंचेंगी जहां स्वागत का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे रींगस से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement