Chief Minister released the poster of blood donation camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर के पोस्टर का किया विमोचन

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 4:48 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर के पोस्टर का किया विमोचन
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर जैम सिटी रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलने से नया जीवन मिलता है। उन्होंने आमजन से रक्तदान के लिए अपील भी की। जैम सिटी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 19वां रक्तदान शिविर 30 अप्रेल को संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल के अवेदना आश्रम में आयोजित होगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक संजय काला, महासचिव दिनेश गोदिका, शिविर के मुख्य समन्वयक रवि जैन, अनिल कुमार सेठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement