Advertisement
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

अपने बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री गुरुवार को ही डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा करेंगे। दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों के साथ-साथ संगठन और स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, संबंधित जिलों के प्रभारी भी भाग लेंगे।
बताया जा रहा है कि अलग-अलग होने वाली इन बैठकों में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों का मानना है कि इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण को लेकर मुख्य फोकस किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और उत्साह बढ़ाने का भी काम करेंगे। चुनाव के लिहाज से गृह मंत्री अमित शाह के इस बिहार दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


