Chief Minister Manohar Lal Khattar joined the MLAs fathers mourning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक के पितृ शोकसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 10:27 PM (IST)
विधायक के पितृ शोकसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय मोतीराम अग्रवाल के स्वर्गवास पर गहरा दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि मोतीराम अग्रवाल के निधन को वे व्यक्तिगत क्षति मानते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोतीराम अग्रवाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। मनोहर लाल ने कामना की कि प्रभु इस परिवार को यह क्षति सहने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री के साथ विधायक उमेश अग्रवाल के परिजनों को अपनी शोक संवेदना प्रकट करने उनके गुरुग्राम स्थित निवास स्थान पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव श्रीमति सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार दीपक मंगला, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी एस पी गुप्ता भी मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement