Chief minister enjoy the tea and pay through paytm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने ली चाय की चुस्की, किया पेटीएम से भुगतान

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 10:35 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने ली चाय की चुस्की, किया पेटीएम से भुगतान
करनाल। सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैशलेस ट्रांजेक्शन के प्रचार के लिए स्वयं भी प्रयास किया है। बीती रात्रि खाना खाने के बाद मनोहर लाल पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस से शहर की करनाल शहर की ओर निकल गए। मुख्यमंत्री जब बस स्टैण्ड के सामने पहुंचे तो वहां स्थित एक रेस्टोरेंट में रुके। उन्होंने दुकानदार से कहा कि भैया एक चाय बनाओगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अन्य आम ग्राहकों की तरह दुकान में ही चाय का आनंद लिया। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार से नोटबंदी के बारें में भी पूछा कि क्या वह सरकार के इस फैसले से खुश है। तो दुकानदार ने फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कैशलेस लेनदेन प्रारंीा कर दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पेटीएम से चाय का भुगतान किया। दुकानदार ने मुख्यमंत्री को मोबाइल दिखाया और बताया कि पैसे आ गए है। इस मोके पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,डीसी मंदीप सिंह बराड़, एसपी पंकज नैन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने साथ चाय पी रहे ग्राहकों को बताया कि डेबिट कार्ड, ई-वॉयलेट, पेटीएम, आधार लिंकेज, यूएसएसडी, यूएनआई पर अपने लिंकेज अपलोड करके कैशलैस लेन-देन की सुविधा का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित दुकानदार से कहा कि अन्य दुकानदार भी ऑनलाईन ट्रांजेक्शन करना सिखाएं। यह कोई मुश्किल काम नहीं है, एकाग्रता से ध्यान देने की जरूरत है।
अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement