Advertisement
Maharashtra : केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे बोले, 1995 के फॉर्मूले पर भाजपा और शिवसेना की सरकार बनेगी

-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से संबोधित करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में शीघ्र ही सरकार बन जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि आज अमित शाह से मुलाकात किसानों की बारिश से फसल बर्दाद होने के संबंध में की है। शिवसेना के सवाल पर फडणवीस ने टाल दिया है।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। वह मुलाकात अब खत्म हो गई है। थोड़ी देर में फडनवीस प्रेस को संबोधित करेंगे।
-एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते और नवनिर्वाचित विधायक रोहित पवार ने शिवसेना के संस्थापक स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर वो जिंदा होते तो क्या बीजेपी इतनी हिम्मत दिखा पाती।
शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि शिवसेना के पास 170 विधायकों का समर्थन है यानी वह सरकार बनाने की स्थिति में है। सिर्फ इतना ही नहीं, शिवसेना सार्वजनिक तौर पर बीजेपी की आलोचना भी कर रही है और उसके नेता महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होने का दावा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



