Chief Account Officer of Literacy Directorate Sunita Mathur on Banswara tour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 7, 2026 6:30 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साक्षरता निदेशालय की मुख्य लेखाधिकारी सुनीता माथुर बांसवाड़ा दौरे पर

khaskhabar.com: बुधवार, 07 फ़रवरी 2024 11:08 AM (IST)
साक्षरता निदेशालय की मुख्य लेखाधिकारी सुनीता माथुर बांसवाड़ा दौरे पर
बांसवाड़ा l साक्षरता निदेशालय की मुख्य लेखाधिकारी सुनीता माथुर ने कहा है कि- नवभारत साक्षरता अभियान के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को जोड़कर उन्हें साक्षर एवं जागरूक बनाने के अभियान को सफल बनाने सभी सहयोग प्रदान करें। सुनीता माथुर बांसवाड़ा यात्रा के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कड़ेलिया में उपस्थित वीटी तथा लर्नर्स के साथ बातचीत कर रही थी l उन्होंने लर्नर्स से विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों की जानकारी ली व साक्षरता अभियान से अर्जित ज्ञान के बारे में भी पूछताछ की l उन्होंने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम साक्षर बनाने के साथ दैनिक कार्यों में जागरूकता का संचार करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है जो स्कूल शिक्षा से वंचित रहे 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों के लिए उपयोगी है l संपर्क के दौरान जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी निरंजन द्विवेदी ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बांसवाड़ा जिले के विभिन्न ब्लॉक में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला तथा विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी l कडेलिया के संस्था प्रधान नजमुल हुसैन ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में एलईडी स्क्रीन पर सुविधा तथा व्यवस्था अनुसार लर्नर्स को साक्षरता वीडियो की जानकारी देकर साक्षरता अभियान में सहयोग का प्रयास किया जा रहा है l बांसवाड़ा ब्लॉक समन्वयक संजय पाठक ने ब्लॉक प्रगति की जानकारी दी l वीटी रकमचंद्र ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कार्यों से अवगत करवाया l इस दौरान क्षेत्र के लर्नर्स मौजूद रहे l श्रीमती माथुर ने जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा कार्यालय बांसवाड़ा का निरीक्षण किया तथा विभिन्न लेखा रिकॉर्ड, महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालयों से संबंधित गतिविधियों तथा प्रेरकों के भुगतान के संबंध में जानकारी ली तथा जिला स्तर पर कार्यालय रिकॉर्ड संधारण एवं विभाग के निर्देशों की पालना अनुसार कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया l इस दौरान एपीओ साक्षरता वीरेंद्र तबियार एवं विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement