Chhattisgarh:सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, पांच नक्सलियाें को मार गिराया
khaskhabar.com: शनिवार, 24 अगस्त 2019 12:01 PM (IST)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल नारायणपुर के
अबूझमाड़ जगंलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने गोली
चलाना प्रारंभ कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 5 नक्सलियों को
मार गिराया। इस कार्रवाई में दो जवान घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के
बाद उन्हें इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भेज दिया गया है।