Chhattisgarh assembly election: 37 nominees in the third list of Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में 37 प्रत्याशियों के नाम जारी किए

khaskhabar.com: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 3:04 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में 37 प्रत्याशियों के नाम जारी किए
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरण दास महंत, वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे, टी.एस. सिंहदेव, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में 37 नामों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही कांग्रेस 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 55 नामों की घोषणा कर चुकी है। तीसरी सूची में मनेंद्रगढ़ से डॉ. विजय जायसवाल, प्रेमनगर से खेलसाय सिंह, भटगांव से पारस नाथ राजवाड़े, प्रतापपुर से प्रेमसाय सिंग टेकाम, रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह, अंबिकापुर से टी.एस. सिंहदेव, सीतापुर से अमरजीत भगत, जशपुर से विनय कुमार भगत, कुनकुरी से उत्तम दान मिंज, पत्थलगांव से रामपुकार सिंह, सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े, खरसिया से उमेश पटेल, धर्मजयगढ़ से लालजीत सिंग राठिया, रामपुर से श्यामलाल कंवर, कोरबा से जयसिंघ अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement