chhag budget session begins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छग का बजट सत्र शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 12:31 PM (IST)
छग का बजट सत्र शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। यह बजट सत्र एक अप्रैल तक चलेगा, इस दौरान कुल 22 बैठकें होंगी। राज्यपाल के अभिभाषण में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, युवा महोत्सव से लेकर धान खरीद समेत सरकार की अन्य उपलब्धियों जिसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आए बदलाव का उल्लेख रहा। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार का वर्ष 2020-21 का बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 फरवरी को पेश करेंगे। इस बार राज्य का बजट एक लाख करोड़ से ज्यादा का होने का अनुमान है। बीते साल वर्ष 2019-20 का बजट 95 हजार 899 करोड़ का था। बजट सत्र एक अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 22 बैठकें प्रस्तावित है। होली के मौके पर एक सप्ताह विधानसभा की कार्रवाई स्थगित रहेगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement