Advertisement
चेन्नई: उपराष्ट्रपति के आवास पर बम की सूचना पर मचा हड़कंप, चप्पे-चप्पे में सघन तलाशी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की सत्यता जांचने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने संदिग्ध ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी असली है या कोई मजाक। पुलिस ने मायलापुर स्थित पुराने आवास की भी जांच की, लेकिन वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पोएस गार्डन और मायलापुर इलाके में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि वे ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनकी सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि धमकी उनके वर्तमान निवास से संबंधित नहीं थी।
पिछले कुछ समय में चेन्नई में स्कूलों, मीडिया दफ्तरों, आईटी कंपनियों और अन्य संस्थानों को बम की धमकी मिल चुकी है। टीवीके पार्टी के प्रमुख और एक्टर विजय को धमकीभरे दो ईमेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। होटल के एक कर्मचारी को धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


