CHC construction work in Bahnera should start soon - Dr. Garg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहनेरा में सीएचसी निमार्ण कार्य शीघ्र शुरू हो - डॉ. गर्ग

khaskhabar.com: बुधवार, 05 मार्च 2025 4:54 PM (IST)
बहनेरा में सीएचसी निमार्ण कार्य शीघ्र शुरू हो - डॉ. गर्ग
भरतपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक सुभाष गर्ग द्वारा बुधवार को विधानसभा सदन में गाँव बहनेरा की सीएचसी निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं होने के मामले को जोरदार तरीके से उठाया गया। विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में लाते हुए कहा कि भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बहनेरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के टेंडर एवं कार्यादेश जारी होने के बावजूद भी निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ है। डॉ. गर्ग ने कहा कि सीएचसी के लिए 6/10/2023 को कार्यादेश जारी हो गए है, उक्त कार्य 5/07/2024 को पूर्ण करना था इसके लिए 4 करोड़ 91 लाख रुपये टेक्निकल सेशान निकाली गई थी जिसकी टेंडर राशि 3 करोड़ 95 लाख रुपए निकल के आई।लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जैसे चाहे वैसे उक्त निर्माण कार्य को करवा सकती है। मैं डेढ़ साल से इस कार्य के लिए प्रयास कर रहा हूं मगर प्रशानिक अधिकारियों ने हठधर्मिता अपना रखी है। सरकार एक तरफ पारदर्शिता और शीघ्र काम करना चाह रही है,लेकिन किन अधिकारियों की वजह से कार्य में रुकावट आ रही है इसकी जिम्मेदारी तय की जाय।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement