Chaudhary was honored with a beautiful statue of Baba Saheb Ambedkar Constitution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नरेन्द्र चौधरी को आंबेडकर संविधान स्मृति चिन्ह देकरकिया गया समान्नित

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जुलाई 2024 5:41 PM (IST)
नरेन्द्र चौधरी को आंबेडकर संविधान स्मृति चिन्ह देकरकिया गया समान्नित
चंडीगढ़। वाल्मीकिस्म इंटरनेशनल चंडालिया ऑस्ट्रेलिया द्वारा नरेन्द्र चौधरी को दलित उथान व दलितों के अधिकारों के लिए किए गए आंदोलनों व संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें बाबा भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर संविधान स्मृति चिन्ह देकर समान्नित किया गया। बबीता (चंडालिया (चंडीगढ़ प्रभारी) ने बताया कि घर-घर संविधान मुहिम भाई दीप चंडालिया ऑस्ट्रिलिया जी के द्वारा चलाई जा रही है। इस मुहिम द्वारा देश और समाज के लिए सेवा भाव व निस्वार्थ समाज सेवा करने वाले कुछ चुनिंदा समाज सेवकों को यह ऑस्ट्रेलिया से स्मृति चिन्ह भेजे जा रहे है। बाबा साहिब आंबेडकर के द्वारा लिखित भरतीय संविधान की सुंदर प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी के तहत आज नरेंद्र चौधरी जो कि बहुत ही जुझारू, निडर सामाजिक कार्यकर्ता हैं, नरेंद्र चौधरी वर्तमान में दलित रक्षा दल के अध्यक्ष हैं।
बबिता चंडालिया ने कहा कि चौधरी के सामाजिक कार्यो को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया गया l चंड़ीगढ़ घर घर संविधान की मुहिम का भारी समर्थन किया जा रहा है।
चौधरी ने दीप चंडालिया ऑस्ट्रेलिया व बबिता चंडालिया द्वारा सम्मानित करने पर , मनीषा , बुशरा,सुभाष सूद,जेपी और सभी उपस्थित साथियों का तह दिल से धन्याबाद किया l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement