Chaturvedi used to stand as a rock for the workers : Joshi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्यकर्ताओं के लिए चट्टान से खड़े होते थे चतुर्वेदी : जोशी

khaskhabar.com: रविवार, 06 अगस्त 2017 9:46 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के लिए चट्टान से खड़े होते थे चतुर्वेदी : जोशी
जयपुर। प्रो. ललित किशोर चतुर्वेदी स्मृति संस्थान की ओर से प्रो. चतुर्वेदी की 86वीं जन्म स्मृति में संस्कृति कॉलेज मानसरोवर के सभागार में प्रो. ललित किशोर चतुर्वेदी स्मृति राजस्थान सेवा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा एवं सांसद मुरली मनोहर जोशी ने 12 क्षेत्रों में लंबे समय से समाज में सेवा व श्रम के माध्यम से कार्य कर रहे प्रबुद्ध जनों को सम्माति किया। इनमें अध्यात्म के क्षेत्र में राघवाचार्य, शिक्षा के क्षेत्र में धर्म नारायण अवस्थी, कला के क्षेत्र में रामेशअवर मूर्तिकार, प्रशासनिक सेवा में श्याम सुंदर गुप्ता, पत्रकारिता के क्षेत्र में श्याम आचार्य, पुलिस प्रशासनिक सेवा में ओमेंद्र भारद्वाज, समाज सेवा के क्षेत्र में मेजर एस.एन. माथुर, चिकित्सा के क्षेत्र में मदन गोपाल सक्सेना, व्यवसाय के क्षेत्र में दामोदर दास मोदी, खेल के क्षेत्र में गोपाल सैनी, राजनीति के क्षेत्र में जीतमल जैन (अलवर) और जीवनोपब्धि सर्वश्रेष्ठ सम्मान 99 वर्षीय संघ प्रचारक धन प्रकाश को दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement