Charge sheet filed against Ratul Puri in AgustaWestland case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रतुल पुरी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर

khaskhabar.com: शनिवार, 02 नवम्बर 2019 2:51 PM (IST)
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रतुल पुरी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे से संबंधित धनशोधन मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया और मामले पर सुनवाई भोजनावकाश के बाद होगी। इस मामले में यह छठा पूरक आरोप-पत्र है, जबकि रतुल पुरी के खिलाफ पहला आरोप-पत्र है। पुरी के अलावा एक और आरोपी का नाम आरोप-पत्र में है। रतुल पुरी को उनकी कंपनियों के माध्यम से अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में रिश्वत प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि रतुल पुरी के स्वामित्व और संचालन वाली फर्मों से जुड़े खातों का इस्तेमाल अगस्ता वेस्टलैंड के सौदे में रिश्वत और धनशोधन के पैसे प्राप्त करने के लिए किया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement