Changes in Rajasthan Assembly: Fear of Vastu Dosh or coincidence?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विधानसभा में बदलाव : वास्तुदोष का डर, संयोग या अधंविश्वास?

khaskhabar.com: शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 08:06 AM (IST)
राजस्थान विधानसभा में बदलाव : वास्तुदोष का डर, संयोग या अधंविश्वास?
सैयद हबीब, जयपुर। राजस्थान विधानसभा का नजारा इस बार बदला-बदला सा है। हरे कार्पेट की जगह गुलाबी रंग ने ले ली है और एंट्री गेट की दिशा भी बदल दी गई है। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने खुद बताया कि यह बदलाव वास्तुदोष को ध्यान में रखते हुए किया गया है। 2001 में बने राजस्थान विधानसभा भवन को लेकर लंबे समय से वास्तुदोष की चर्चा होती रही है। तब से लेकर अब तक 16 विधायकों का पद पर रहते हुए निधन हो चुका है। हाल ही में खुद स्पीकर वासुदेव देवनानी को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद इस बहस ने फिर जोर पकड़ लिया।
2001 में इस विधानसभा भवन में कार्यवाही शुरू हुई थी, लेकिन तब से ही इसे लेकर विवाद रहा। कहा जाता है कि भवन का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर. नारायणन को करना था, लेकिन उनके अस्वस्थ होने के कारण उद्घाटन नहीं हो सका। इसके बाद से ही विधानसभा में नकारात्मक घटनाओं का सिलसिला जारी रहा।
विधानसभा में बदलाव के पीछे विज्ञान और विश्वास के बीच की बहस भी तेज हो गई है। क्या यह सिर्फ एक संयोग है कि इतने विधायकों का निधन हुआ, या फिर वाकई वास्तुदोष का असर है? सरकार और स्पीकर इसे मान्यता से जोड़ रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे महज अंधविश्वास करार दे रहा है।
स्पीकर ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी बदलाव किए जा सकते हैं। अब देखना यह होगा कि इन बदलावों से कोई वास्तविक प्रभाव पड़ता है या यह सिर्फ राजनीतिक बहस का मुद्दा बनकर रह जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement