Advertisement
चण्डीगढ़ के युवा ने अमेरिका के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम के लिए $20.3 मिलियन की फंडिंग सुनिश्चित करने में निभाई अहम भूमिका

ओजस्वी दत्ता के नेतृत्व में, अब एलबीआरएन ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म को भारतीय विश्वविद्यालयों और स्कूलों तक विस्तार दिया जाएगा
एलबीआरएन के निदेशक और एलएसयू स्कूल ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. गस कौसौलास ने दत्ता की सराहना करते हुए कहा कि उनके एलएसयूमें अपने 36 वर्षों के करियर में ओजस्वी दत्ता सबसे बेहतरीन कर्मचारी रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि ओजस्वी दत्ता के नेतृत्व में, अब एलबीआरएन ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म को भारतीय विश्वविद्यालयों और स्कूलों तक विस्तार दिया जाएगा, जहां बायोइन्फॉर्मेटिक्स, डेटा साइंस और बायोमेडिकल रिसर्च में प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र कोर्स, और कुछ मुफ्त पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे।
दत्ता ने कहा कि वे वैश्विक मंच पर चण्डीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए गर्व महसूस करते हैं। यह प्लेटफॉर्म भारतीय छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए नए द्वार खोलेगा और उन्हें बायोमेडिकल साइंस में अत्याधुनिक संसाधनों और वैश्विक सहयोग से जोड़ने का काम करेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


