Chandigarh Youth Congress fierce protest against terrorism-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकवाद के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस का उग्र विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: रविवार, 27 अप्रैल 2025 10:31 PM (IST)
आतंकवाद के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस का उग्र विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज वार्ड नंबर 31 में आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत और संदेशप्रद विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत आतंकवाद के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर देशवासियों को यह सन्देश दिया गया कि युवा शक्ति आतंकवाद, कट्टरता और हिंसा के विरुद्ध पूरी तरह से संगठित और जागरूक है। इस विशेष आयोजन युवा कांग्रेस नेता रवि राणा ज़िला अध्यक्ष और महिला कांग्रेस नेता माया जी ने किया। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा, “आतंकवाद हमारे देश की अखंडता, शांति और विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा है। ऐसे समय में युवाओं का आगे आना, और आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने आज एक साहसिक और अनुकरणीय पहल की है, जिसे पूरे देश में अपनाने की आवश्यकता है।” कार्यक्रम की अगुवाई युवा कांग्रेस के सक्रिय और समर्पित नेताओं धीरेज गुप्ता, ऐतेन्दर रॉबी, रोहन, रोहित, और संजय ने की। इन सभी नेताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया और युवाओं को देशहित में जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया।
मंच से वक्ताओं ने आतंकवाद के विभिन्न स्वरूपों पर बात करते हुए यह भी कहा कि आतंक अब सिर्फ सीमा पार से नहीं आता, बल्कि सामाजिक नफ़रत, अफवाहों और डिजिटल माध्यमों से भी फैलता है, जिसे हर जागरूक नागरिक को रोकने की ज़रूरत है। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने ‘भारत माता की जय’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’, और ‘शांति का विजय हो’ जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया।
सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी, और समाजसेवी इस आयोजन में शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति ने इस विरोध प्रदर्शन को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को याद किया गया। युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाएंगे ताकि समाज में एकजुटता, शांति और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया जा सके।
मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया, जिनकी मौजूदगी और कवरेज ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाया। आयोजकों ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का प्रहरी है, और उसका सहयोग ऐसे जनजागरूकता अभियानों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement