Chandigarh. St. Xavier Chandigarh won the Under-17 category trophy.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ ने अंडर-17 वर्ग में जीती विजेता ट्रॉफी

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 नवम्बर 2025 4:15 PM (IST)
सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ ने अंडर-17 वर्ग में जीती विजेता ट्रॉफी
चंडीगढ़। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित “21वां वी.वी. डी रोज़ारियो सिक्स-ए-साइड सॉकर टूर्नामेंट” शनिवार को संपन्न हुआ। अंडर-13 और अंडर-17 दोनों आयु वर्गों में खेले गए मुकाबलों में चंडीगढ़ और आसपास के स्कूलों ने शिरकत की। अंतिम दिन खेले गए रोमांचक मैचों में सेंट जेवियर्स ने अंडर-17 वर्ग में विजेता बनकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 वर्ग फाइनल
सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ ने चितकारा इंटरनेशनल को 1-0 से हराकर खिताब जीता।
गोल स्कोरर: बीरप्रताप – 1
तीसरे स्थान के लिए मुकाबला
सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ ने शैमरॉक 69, मोहाली को 5-0 से मात दी।
स्कोरर: वंश – 3; परनीत – 1; अक्षित – 1
अंडर-13 वर्ग
फाइनल
सेंट जोसेफ चंडीगढ़ ने ट्रिब्यून मॉडल चंडीगढ़ को 1-0 से हराकर खिताब जीता।
गोल स्कोरर: रियांश – 1
तीसरे स्थान के लिए मुकाबला
सेंट जोसेफ चंडीगढ़ ने सेंट जेवियर्स पंचकुला को 5-1 से हराया।
स्कोरर (विजेता): रुहान – 2; चैतन्य – 1; पुलकित – 1; अयान – 1
हारने वाला: सक्षम – 1
विशेष पुरस्कार
अंडर-13 वर्ग
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : अनहद वीर सिंह (सेंट जोसेफ चंडीगढ़)
सर्वश्रेष्ठ स्कोरर : वंश गुप्ता (सेंट जेवियर्स चंडीगढ़)
सबसे प्रिय खिलाड़ी : अमृत पाल सिंह (द ट्रिब्यून)
अंडर-17 वर्ग
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : कुशान (चितकारा इंटरनेशनल, चंडीगढ़)
सर्वश्रेष्ठ स्कोरर : रुहान (सेंट जोसेफ चंडीगढ़)
सबसे प्रिय खिलाड़ी : कुणाल गोसाईं (सेंट जेवियर्स चंडीगढ़)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement