chandigarh news : Wheat arrival in mandis in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा की मंडियों में शुरू हुई गेहूं की आवक

khaskhabar.com: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 6:50 PM (IST)
हरियाणा की मंडियों में शुरू हुई गेहूं की आवक
चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई है और अब तक प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 16.66 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में 1,735 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है। कुल आवक में से प्रदेश की सरकारी खरीद एजेंसियों ने 16.66 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 4.58 लाख मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड ने 5.61 लाख मीट्रिक टन गेहूं, भारतीय खाद्य निगम ने 2.48 लाख मीट्रिक टन गेहूं, हरियाणा भण्डारण निगम ने 3.57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। प्रदेश में गेहूं की आवक शुरू हो रही है, जिला अम्बाला में अब तक 80,259 मीट्रिक टन, भिवानी में 13,410 मीट्रिक टन, फरीदाबाद में 95,917 मीट्रिक टन, फतेहाबाद में 50,699 मीट्रिक टन, गुरुग्राम में 41,542 मीट्रिक टन, हिसार में 59,151 मीट्रिक टन, झज्जर में 59,801 मीट्रिक टन, जींद में 1.37 लाख मीट्रिक टन, कैथल में 1.34 लाख मीट्रिक टन, करनाल में 1.63 लाख मीट्रिक टन, कुरुक्षेत्र में 69,927 मीट्रिक टन, मेवात में 69,409 मीट्रिक टन, नारनौल में 19,199 मीट्रिक टन, पलवल में 3.30 लाख मीट्रिक टन, पंचकूला में 10,692 मीट्रिक टन, पानीपत में 97,459 मीट्रिक टन, रेवाड़ी में 22,570 मीट्रिक टन, रोहतक में 23,272 मीट्रिक टन, सिरसा में 37,606 मीट्रिक टन, सोनीपत में 1.27 लाख मीट्रिक टन और यमुनानगर में 21,150 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement