chandigarh news : Student Transportation Scheme will be started in Haryana : chief minister Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में शुरू होगी छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना : मनोहर लाल

khaskhabar.com: शनिवार, 19 मई 2018 7:36 PM (IST)
हरियाणा में शुरू होगी छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना : मनोहर लाल
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य में पांच से अधिक छात्राओं को शैक्षणिक संस्थानों से लाने व ले जाने के लिए छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना शुरू की जाएगी। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा मुहैया करवाना है। महिलाओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने अलग-अलग जिलों में पुलिस थाने खोले हैं और इसके अलावा महिला डेस्क बनाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस में महिलाओं की संख्या पहले केवल 6 प्रतिशत थी, जिसे हमने 9 प्रतिशत तक किया है और इसी सत्र में इसको 10 से 11 प्रतिशत तक ले जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में महिला कॉलेज खोले जा रहे हैं और अब तक 22 कॉलेज खोले जा चुके हैं, जबकि 29 कॉलेज और खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि महिलाओं को 10 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े। 131 रूटों पर महिलाओं के लिए बसें चलाई गई हैं। पंचायतों में 33 प्रतिश्त आरक्षण होने के बावजूद 42 प्रतिशत महिलाएं चुनकर आई हैं। इसी प्रकार हरियाणा सरकार ने 12 साल से कम आयु की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले पर फांसी की सजा का प्रावधान किया है, जिसे केन्द्र सरकार ने भी अपनाया है। उन्होंने कहा कि महिला की सुरक्षा वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement