chandigarh news : Haryana State Congress constituted state level troubleshooting, communication and publicity department-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस का राज्यस्तरीय कष्ट निवारण, संचार व प्रचार-प्रसार विभाग का गठन

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 जून 2018 3:48 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस का राज्यस्तरीय कष्ट निवारण, संचार व प्रचार-प्रसार विभाग का गठन
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस के राज्यस्तरीय कष्ट निवारण विभाग, संचार विभाग व प्रचार-प्रसार विभाग का गठन कर उनके प्रमुखों की नियुक्तियां की हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं विभागों व प्रकोष्ठों के इंचार्ज तरुण भंडारी ने बताया कि डॉ. एस.एल. शर्मा (फरीदाबाद) को कष्ट निवारण विभाग, कर्मराज खटाना (गुड़गांव) को संचार विभाग तथा बालमुकंद शर्मा (जीन्द) को प्रचार-प्रसार विभाग का चेयरमैन नियुक्ति किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने नवनियुक्त चेयरमैन से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गतिशील नेतृत्व में पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को अपने-अपने विभागों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगन से जुटने की बात कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement