Advertisement
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 8 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

वार्ड नंबर 8: सुखवंत कौर
वार्ड नंबर 13: अंजू सेठी
वार्ड नंबर 14: श्री राम जायसवाल
वार्ड नंबर 17: बिंदु बाला गर्ग
वार्ड नंबर 19: ललित मोहन
वार्ड नंबर 26: सतविंदर कौर
वार्ड नंबर 34: नरेंद्र भाटिया
जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, भाजपा के कुशासन से त्रस्त लोग चाहते हैं बदलाव: जरनैल सिंह
समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध उम्मीदवार उतारे: सूची जारी करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती और ठोस रणनीति के साथ निगम चुनाव के मैदान में उतर रही है। पार्टी ने ऐसे चेहरों को टिकट दिया है जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान हो चुकी है और इस बार बदलाव चाहती है। आप का लक्ष्य चंडीगढ़ को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है।
मेयर बनाने के लिए एकजुट हुए कार्यकर्ता: आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रधान विजय पाल सिंह और प्रेम गर्ग ने दूसरी सूची जारी होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से इस बार चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी और अपना मेयर बनाने में सफल होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


