Champaran: Big action by police in Ramnagar, tractor trolleys loaded with illegal sand seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चम्पारण : रामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली जब्त

khaskhabar.com: शनिवार, 03 अगस्त 2024 2:49 PM (IST)
चम्पारण : रामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली जब्त
- खनन माफिया के खिलाफ पुलिस का कड़ा कदम - दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली जब्त, चालक गिरफ्तार - खनन पदाधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
चंपारण। पश्चिम चम्पारण के रामनगर से बड़ी खबर सामने आई है जहां पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर पुलिस ने बेली बेलवा चौक के पास मसान नदी से अवैध तरीके से बालू लदे दो ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।
पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर चालकों को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन पदाधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रामनगर थाना क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा लगातार अवैध बालू का कारोबार किया जा रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस पूरी तरह से सख्त कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement