chaln for school buses violating traffic rules-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यातायात नियमों की अवहेलना करने पर स्कूल बसों का चालान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अप्रैल 2018 5:07 PM (IST)
यातायात नियमों की अवहेलना करने पर स्कूल बसों का चालान
सोनीपत। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे और महिला सहायक न मिलने पर 09 बसों के चालान किए गए। चेतावनी जारी की गई। इसके अतिरिक्त, 34 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया और इन वाहनों पर नौ लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नियमों के अनुसार सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे और महिला सहायक का होना आवश्यक है। सभी बसें जरूरी नियमों का पालन कर रही हैं अथवा नहीं इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल बसें चैक की गई। इनमें साउथ प्वाईंट पब्लिक स्कूल, ऋषिकुल स्कूल, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरथल, जेपीएम स्कूल और दीपक विद्या मंदिर की बसें शामिल थी। इनमें से सिर्फ साउथ प्वाईंट स्कूल की एक बस में सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में पाया गया। अभियान के तहत स्कूल बसों में नियमों का पालन न होने पर 9 बसों का मौके पर ही चालान किया गया और स्कूल बसों के साथ-साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement